class 12th Hindi 100 Marks ( पाठ -1 बातचीत ) Objective Question कक्षा-12 हिन्दी 100 अंक Class 12th Hindi 100 Marks Question 2026

Heading

📘 Class 12 Hindi Objective Chapter 1 बातचीत MCQ | बालकृष्ण भट्ट | Bihar Board 2026

अगर आप Bihar Board Class 12 Hindi Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो पाठ–1 ‘बातचीत’ (लेखक – बालकृष्ण भट्ट) से जुड़े ये VVI Objective Questions (MCQs) आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
यह पोस्ट लेटेस्ट BSEB सिलेबस, नए एग्जाम पैटर्न और पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर तैयार की गई है।

लेखक: बालकृष्ण भट्ट | जन्म: 23 जून, 1844 | युग: भारतेंदु युग

🎯 मुख्य बिंदु

  • निबंध प्रकार: ललित निबंध
  • प्रमुख पत्रिका: हिन्दी प्रदीप (मासिक)
  • उपनाम: हिन्दी के एडीसन
  • संवाद में महत्वपूर्ण: आत्मीयता
  • प्रमुख रचनाएं: नूतन ब्रह्मचारी, सौ अजान एक सुजान, रेल का विकट खेल
  • पिता का नाम: बेनी प्रसाद भट्ट (व्यापारी)

🔥 Class 12 Hindi Chapter 1 बातचीत Objective Question Answer (MCQ)

1. ‘संवाद’ में सबसे महत्त्वपूर्ण क्या है?

(A) तर्क
(B) जिज्ञासा
(C) आत्मीयता
(D) प्रवाहपूर्ण भाषा
✔️ उत्तर: (C) आत्मीयता


2. बालकृष्ण भट्ट का जन्म हुआ था—

(A) 23 जून, 1884 को
(B) 23 जून, 1844 को
(C) 20 जुलाई, 1902 को
(D) 18 दिसम्बर, 1834 को
✔️ उत्तर: (B) 23 जून, 1844 को


3. ‘संयोगिता स्वयंबर’ किसकी रचना है?

(A) बालकृष्ण भट्ट
(B) प्रतापनारायण मिश्र
(C) श्रीनिवास दास
(D) मैथिलीशरण गुप्त
✔️ उत्तर: (C) श्रीनिवास दास


4. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की नहीं है?

(A) नूतन ब्रह्मचारी
(B) सौ अजान एक सुजान
(C) सद्भाव का अभाव
(D) परीक्षा गुरु
✔️ उत्तर: (D) परीक्षा गुरु


5. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की है?

(A) रेल का विकट खेल
(B) कछुआ धरम
(C) रेणुका
(D) प्राच्यविद्या
✔️ उत्तर: (A) रेल का विकट खेल


6. बालकृष्ण भट्ट ने कौन-सा मासिक पत्र निकाला था?

(A) प्रताप
(B) कर्मवीर
(C) हिन्दी प्रदीप
(D) ज्योत्सना
✔️ उत्तर: (C) हिन्दी प्रदीप


7. ‘बातचीत’ किस विधा की रचना है?

(A) आलोचना
(B) गीत
(C) शोध
(D) निबंध
✔️ उत्तर: (D) निबंध


8. राबिंसन कूसो ने 16 वर्ष बाद किसके मुख से बात सुनी?

(A) फ्राइडे
(B) सन्डे
(C) एडीसन
(D) स्टील
✔️ उत्तर: (A) फ्राइडे


9. ‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के लेखक कौन हैं?

(A) जयप्रकाश नारायण
(B) मोहन राकेश
(C) नामवर सिंह
(D) बालकृष्ण भट्ट
✔️ उत्तर: (D) बालकृष्ण भट्ट


10. बातचीत के माध्यम से बालकृष्ण भट्ट क्या बतलाना चाहते हैं?

(A) बातचीत की शैली
(B) भाषण की शैली
(C) संवाद की शैली
(D) इनमें से कोई नहीं
✔️ उत्तर: (A) बातचीत की शैली


11. ‘सौ अजान एक सुजान’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?

(A) जयप्रकाश नारायण
(B) जगदीशचन्द्र माथुर
(C) बालकृष्ण भट्ट
(D) मोहन राकेश
✔️ उत्तर: (C) बालकृष्ण भट्ट


12. ‘हिन्दी के एडीसन’ किसे कहा जाता है?

(A) बालकृष्ण भट्ट
(B) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(C) जयप्रकाश नारायण
(D) रामधारी सिंह दिनकर
✔️ उत्तर: (A) बालकृष्ण भट्ट


13. ‘बातचीत’ निबंध के अनुसार रस का समुद्र किसकी बातचीत में उमड़ पड़ता है?

(A) दो हमसहेलियों की बातचीत में
(B) दो पुरुषों की बातचीत में
(C) दो बच्चों की बातचीत में
(D) दो मूर्खों की बातचीत में
✔️ उत्तर: (A) दो हमसहेलियों की बातचीत में


14. ‘वाद-विवाद संवाद’ क्या है?

(A) आलोचनात्मक निबंधों की पुस्तक
(B) कविता संग्रह
(C) कहानी संग्रह
(D) नाट्य संग्रह
✔️ उत्तर: (A) आलोचनात्मक निबंधों की पुस्तक


15. बालकृष्ण भट्ट के पिता पेशे से क्या थे?

(A) चिकित्सक
(B) व्यापारी
(C) शिक्षक
(D) समाजसेवी
✔️ उत्तर: (B) व्यापारी


16. ‘बातचीत’ के अनुसार मन का मवाद या धुआँ कैसे निकलता है?

(A) बहस करके
(B) झगड़ा करके
(C) बातचीत के जरिए
(D) हँसने से
✔️ उत्तर: (C) बातचीत के जरिए


17. ‘जैसा काम वैसा परिणाम’ किस लेखक का प्रहसन है?

(A) रामधारी सिंह दिनकर
(B) जयप्रकाश नारायण
(C) बालकृष्ण भट्ट
(D) मोहन राकेश
✔️ उत्तर: (C) बालकृष्ण भट्ट


18. बालकृष्ण भट्ट के पिता का नाम क्या था?

(A) देनी प्रसाद भट्ट
(B) बेनी प्रसाद भट्ट
(C) टेनी प्रसाद भट्ट
(D) सैनी प्रसाद भट्ट
✔️ उत्तर: (B) बेनी प्रसाद भट्ट


19. बालकृष्ण भट्ट की रचना ‘बातचीत’ क्या है?

(A) एकांकी
(B) कहानी
(C) यात्रा संस्मरण
(D) ललित निबंध
✔️ उत्तर: (D) ललित निबंध


20. बालकृष्ण भट्ट किस युग के निबंधकार थे?

(A) प्रसाद युग
(B) भारतेंदु युग
(C) द्विवेदी युग
(D) स्वातंत्र्योत्तर युग
✔️ उत्तर: (B) भारतेंदु युग

Leave a Comment